Punjab Kesari MP ads

कोल्ड ड्रिंक पीने से बिगड़ी 10 बच्चों की तबीयत, कमलाराजा अस्पताल में भर्ती

Wednesday, Apr 27, 2022-11:39 AM (IST)

ग्वालियर(अंकुर जैन): ग्वालियर में कोल्ड ड्रिंक पीने से 10 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गंभीर हालत में बच्चों को इलाज के लिए कमला राजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी बच्चों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि लोकल ब्रांड कोल्ड ड्रिंक पीने से बच्चों की तबीयत बिगड़ी है।

PunjabKesari

घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के घास मंडी इलाके की है। जहां सभी बच्चों ने पैसा कलेक्शन कर पार्टी के दौरान कोल्डड्रिंक खरीदी थी। कोल्ड ड्रिंक लोकल ब्रांड की ही थी जो बच्चों ने मोहल्ले की एक दुकान से खरीदी थी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद बच्चों को लूज़ मोशन उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News