MP में पाला गिरने से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने सीएम शिवराज से मांगा मुआवजा

12/29/2020 7:33:35 PM

मंदसौर(प्रीत शर्मा): मन्दसौर में सोमवार का दिन मौसम के हिसाब से काफी ठंडा रहा। दिन भर शीत लहर के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली, तो वही देर रात गिरे कोहरे के कारण सुबह खेतों में उग रही फसलों पर बर्फ की पतली परत जम गई। जिसके चलते रबी की फसलों में नुकसान काफी नुकसान हुआ है। मामले में स्थानीय विधायक ने सीएम और कृषि मंत्री को ट्वीट कर सर्वे करवाने का आग्रह किया है। 

जिले में बीते कई दिनों से ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा था। लेकिन कल का दिन शीत लहर के चलते अधिक ठंडा रहा। देर रात मे भी पारा लुढ़क कर 7 डिग्री तक दर्ज किया गया। अधिक ठंड के कारण गिरी ओस की बूंदे सुबह तक बर्फ में तब्दील हो गई । जिसके कारण फसलों में भारी नुकसान हुआ है। जिले के मल्हारगढ़ के आसपास लगे इलाको में पाले के कारण किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें देखने को मिल रही है।



एक अनुमान के मुताबिक एक ही दिन में करीब 40 प्रतिशत तक रबी की फसलों को नुकसान पहुँचा है। इसमें मुख्य रूप से हरे धनिये की फसल बर्बाद हुई है। किसानों की माने तो चना और मैथी की फसल में भी पाला गिरने से नुकसान की आशंका बढ़ गई है। दूसरी और क्षेत्र में भारी मात्रा में होने वाली अफीम फसल भी इन दिनों अपने शबाब पर है। लेकिन पाला गिरने से उसके पत्तो पर भी बर्फ की पतली परत जम गई है। ऐसे में अफीम की फसल में भी नुकसान होने की उम्मीद जताई का रही है। 

विधायक ने सीएम और कृषि मंत्री को ट्वीट कर सर्वे करवाने का किया आग्रह
देर रात गिरे पाले के कारण चिंतित किसानों ने जब विधायक को फसल नुकसान के बारे में अवगत करवाया तो, क्षेत्रीय विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने सीएम शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री कमल पटेल को ट्वीट कर सर्वे करवाने की अपील की है।



विधायक ने ट्वीट किया है कि, "ओला नहीं यह पाले का असर है, बर्फ की परत ने रबी फसलों को आज रात नुकसान पहुंचाया है,यह पाले की परत से बना ओले की आकृति का फोटो मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निम्बोद से प्राप्त हुआ है। संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह, कृषि मंत्री श्री कमल पटेल जी से सर्वे का आग्रह।

meena

This news is meena