गर्मी से बेहाल हुआ MP, भाेपाल में 44 डिग्री पर पहुंचा पारा

5/22/2019 3:20:11 PM

भोपाल: एमपी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है।नाैतपा के चार दिन पहले ही पूरा प्रदेश भीषण गर्मी से तप गया। मंगलवार काे भाेपाल में पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया। यहां यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। खरगोन प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहां तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया।

हाेशंगाबाद, खजुराहाे, नाैगांव और दमाेह में पारा 45 डिग्री पर पहुंच गया। माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि भाेपाल में साेमवार के मुकाबले दिन के तापमान में 2.5 डिग्री का इजाफा हुआ। दिन भर लपट चलती रही। माैसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि अभी मौैसम काे प्रभावित करने वाला काेई सिस्टम नहीं है। नमी भी नहीं है। हवा का रुख पश्चिमी है। सूखी हवा चल रही है। इस वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई। 


यहां तापमान 43 डिग्री
उज्जैन, धार, रतलाम, खंडवा, ग्वालियर, बैतूल, टीकमगढ़, गुना, सागर, सतना।


 

शुक्रवार से गिरेगा तापमान
सरवटे ने बताया कि बुधवार और गुरुवार काे भी ऐसी ही तपिश हाेने का अनुमान है। शुक्रवार से मौैसम बदल सकता है। ग्वालियर- चंबल, नीमच, मंदसौर समेत कई इलाकों में बारिश होगी

suman

This news is suman