Punjab Kesari MP ads

छतरपुर में भारी बारिश का अलर्ट: उफान पर नदी-नाले, स्कूलों में अवकाश घोषित

Thursday, Aug 27, 2026-02:10 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और नदी-नालों के उफान को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर मृणाल मीना ने जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने साफ किया है कि जिन क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं और आवागमन बाधित है, वहां के शिक्षकों को भी स्कूल आने से छूट रहेगी। हालांकि, सामान्य क्षेत्रों में शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।

PunjabKesari

27 अगस्त को एक दिन में 220 मिमी बारिश, निचले इलाकों में जलभराव

भू-अभिलेख विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में 1 जून से 27 अगस्त तक कुल 5681.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। इसका औसत 710.2 मिमी यानी करीब 28 इंच है। जिले की सामान्य वार्षिक औसत वर्षा 1074.9 मिमी है। इस लिहाज से अब तक सामान्य वर्षा का करीब 66 प्रतिशत पानी बरस चुका है। अकेले 27 अगस्त को जिले में 220.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई निचले इलाकों और रपटों पर पानी भर गया।

गौरिहार में सबसे ज्यादा 951.4 मिमी बारिश

वर्षामापी केंद्रों के आंकड़ों के मुताबिक गौरिहार क्षेत्र में अब तक सबसे ज्यादा 951.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बड़ामलहरा में 949.2 मिमी और लवकुशनगर में 824 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। वहीं 27 अगस्त को बड़ामलहरा में सर्वाधिक 49 मिमी बारिश दर्ज की गई।

लगातार बारिश से जिले के नदी-नाले और जलस्रोत उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उफनती नदियों, नालों और रपटों को पार करने का जोखिम न उठाएं। जलस्तर बढ़ने वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena