rain 2022: पेंड्रा का खुशमिजाज हुआ मौसम, लोगों को मिली गर्मी से राहत, शुक्रवार से हो रही बारिश

5/14/2022 6:45:55 PM

पेंड्रा: भीषण गर्मी के मौसम में पेंड्रा वासियों ने राहत की सास ली है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और मध्यप्रदेश के अरकंटक के इलाकों में शनिवार दोपहर से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। तेज हवाओं के चलते जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगो को इस भीषण गर्मी से कुछ निजात मिली। इसके साथ ही कई स्थानों पर पेड़ गिरने और रास्ता बाधित होने की खबर सामने आई हैं। 

जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ है। बताया जा रहा है कि पेंड्रा से कोरबा और मनेंद्रगढ़ जाने वाले रास्ते पर पेड़ गिरने से लंबा जाम लगा गया।

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh