मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 6 जिलों में ऑरेंज व 9 में येलो अलर्ट

8/15/2020 5:16:17 PM

भोपाल(प्रतुल पाराशर): मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने राज्य के 6 जिलों में अति भारी व 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसके चलते आने वाले 24 घंटों में अति वर्षा वाले जिलों में ऑरेंज अलर्ट तथा भारी वर्षा वाले जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 

PunjabKesari
अति बारिश वाले जिलों में में जबलपुर, दमोह, कटनी, सागर, पन्ना और नरसिंहपुर जिले शामिल हैं। वहीं भारी बारिश वाले जिलों में शामिल होशंगाबाद, रायसेन, विदिशा, सीहोर, बैतूल, छतरपुर, मंडला, बालाघाट और सिवनी जिले में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News