1 किलो 455 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, वाहन की डिक्की में छुपा रखा था गांजा

4/19/2022 1:29:14 PM

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): गांजे की तस्करी (smuggling of hemp)  करने वाले बदमाश को पुलिस ने 2 घंटे की घेराबंदी के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश ने दो पहिया वाहन की डिक्की में गांजे को छुपाकर रखा था। नागझिरी थाना प्रभारी विक्रम इवने ने बताया कि रविवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवास से ग्राम धतरावदा की ओर गो पहिया वाहन पर सवार एक बदमाश आ रहा है, जिसके पास गांजा है। पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। लेकिन पुलिस को शाम 5 बजे तक का इंतजार करना पड़ गया। ग्राम करौंदिया और धतरावदा के बीच बदमाश के वाहन को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह कच्चे रास्ते के सहारे जंगल की ओर भागने लगा। लेकिन जल्द ही पुलिस ने पकड़ लिया। 

1 किलो 455 ग्राम गांजा जब्त 

जब पुलिस ने बदमाश की डिक्की की तलाशी ली तो पुलिस ने देखकर दंग रह गई। पुलिस ने डिक्की से 1 किलो 455 ग्राम गांजा जब्त (more then 1 kg hemp seized) किया। जिसके बाद आरोप को थाने लाकर पूछताछ करने पर बदमाश ने अपना नाम सागर खलोटिया निवासी शास्त्री नगर होना बताया। पुलिस ने उसके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले तो सामने आया कि नीलगंगा थाने में आधा दर्जन से अधिक प्रकरण मारपीट और चाकूबाजी के मामले दर्ज हैं।

रिमांड पर लेकर आरोपी से होगी पूछताछ 

थाना प्रभारी विक्रम इउने के अनुसार आज दोपहर बदमाश को न्यायालय पेश किया जाएगा। कोर्ट से रिमांड पर लेकर गांजे के संबंध में पूछताछ की जाएगी। फिलहाल जानकारी सामने आई है कि बदमाश देवास से गांजा लेकर किसी को डिलीवरी देने के लिए आ रहा था। रिमांड अवधि में गांजा देने वाले और लेने वाले दोनों की तलाश की जाएगी। पुलिस के अनुसार बदमाश से बरामद गांजे के साथ एक मोबाइल, नगदी 770 रुपये और काले रंग का दो पहिया वाहन जब्त किया है। 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh