घरों में लगाए इन पोस्टर्स से BJP-कांग्रेस में मच गया हड़कंप

11/14/2018 12:36:25 PM

इंदौर: चुनाव से पहले वोट की आस लेकर जनता के बीच पहुंच रहे प्रत्याशियों को जमकर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कही पोस्टर लगा नो एंट्री की बात कही जा रही है तो कही नेताओं को नसीहत मिल रही है।वही इंदौर की विधानसभा-1 के कलानी नगर में रहवासियो  द्वारा लगाए गए अपने घरों पर पर्चे चर्चा का विषय बने हुए है। पर्चे के मुताबिक  राजनैतिक दलों को साफ साफ कहा गया है उनकी समस्याओं को हल किए बिना वोट मांगने न आए। इसके बाद से ही भाजपा-कांग्रेस में हड़कंप की स्थिति है।

 

 

जानकारी के अनुसार बुधवार को इस इलाके में भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन गुप्ता और पूर्व विधायक जनसम्पर्क के लिए जाने वाले हैं। लेकिन इससे पहले ही रहवासियो ने अपने अपने घरों पर नोटिस चिपका दिए है। नोटिस में लिखा गया है कि मंडी हटाओ या व्यवस्थित लगाओ, बागीचा पूर्ण व व्यवस्थित बनाओ, सुअर और कुत्तों से मुक्ति दिलाओ, अन्यथा वोट ना मांगे धन्यवाद। वही नोटिस के ऊपर एक नोट भी चिपकाया गया है, जिस पर लिखा है सभी पार्टियों के लिए आवश्यक सूचना। 

 

suman

This news is suman