यहां शाम होते  ही सजती है बेखौफ नशेड़ियों की महफिलें

9/8/2018 1:23:02 PM

सागर : शहर का सबसे पवित्र जलाशय माना जाने वाला सागर जलाशय में अब नशेड़़ियों का अड्डा बन चुका है। यहां शराब और अन्य मादक पदार्थों की बोतलें तैरती नज़र आती हैं। नशेड़ियों को प्रशासन का भी कोई भय नहीं है। आलम यह है कि अंधेरा होते ही महफिले सजना शुरू हो जाती हैं। सागर के पानी में शराब, कोरेक्स, कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें ऊपर से ही दिखाई दे रही है। 
नवरात्रों में पूजा सामग्री होती है विसर्जित 
नवरात्रों के दौरान सागर जलाशय में देवी की पूजा के लिए उपयोग में ली गई सामग्री का विसर्जन किया जाता है । श्राद्ध पक्ष में यहां पर लोग पितरों के तर्पण के लिए आते हैं। बिहारी समाज यहां पर छठ पूजा का आयोजन करता है। दीपावली पर आने वाली कार्तिक पूजा के दिन यहां पर दीपदान किया जाता है।

नशे में हो सकता है हादसा
सागर पर्यटक स्थल होने के साथ ही ऐतिहासिक विरासत भी है। यहां कोई गार्ड नहीं होने के कारण लोग यहां बिना किसी रोकटोक के आते-जाते हैं। ससे नशे से जुड़े लोगों को भी यहां पर एकांत मिल जाता है। नशे के दौरान सागर में गिरने की भी संभावना बनी रहती है।

suman

This news is suman