घर में घुसा तेज रफ्तार डंपर! सोए हुए लोगों को कुचला, 4 की मौत, कई घायल

10/9/2021 10:38:31 AM

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह में शुक्रवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक गिट्टी से भरा डंपर घर में घुस गया। इससे घर में सो रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में डंपर सवार की भी मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

घटना बटियागढ़ थाना क्षेत्र के आंजनी टपरिया की है। गिट्टी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया और घर पर ही पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि घर में सो रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही डंपर सवार एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने राहत व बचाव कार्य शुरु करवाया। वहीं गंभीर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

meena

This news is Content Writer meena