राजधानी में तेज रफ्तार का कहर, कार ने दंपति को कुचला

11/22/2018 5:02:16 PM

भोपाल: प्रदेश की राजधानी भोपाल में कालियासोत डैम के पास कार चला रही कॉलेज की छात्रा ने एक दंपति को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना सुबह पांच बजे की बताई जा रही है। 

बता दें कि, हजारी लाल मेहरा और उनकी पत्नि विमला मेहरा चाय का ठेला लगाते थे। गुरुवार की सुबह वे ठेला लेकर जा ही रहे थे कि तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उन्हें कुचल दिया। सूत्रों के अनुसार इस कार को कॉलेज की एक छात्रा चला रही थी। कार में एक युवक भी था। इस हादसे के बाद कार पलट गई और युवती व लड़का घटनास्थल से भाग गए। कार में नंबर नहीं है। यह कार अभी-अभी खरीदी गई है। पुलिस कार कंपनी से संपर्क कर इसके खरीददारों का पता लगा रही है। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar