राजनांदगांव में अचानक टूटा हाईटेंशन तार, दहशत में लोग
1/30/2022 10:35:04 PM
राजनांदगांव (बसन्त शर्मा): राजनांदगांव में आज शाम अचानक शहर के व्यस्ततम मार्ग मानव मंदिर चौक के पास हाई टेंशन तार टूट गया। जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान कुछ देर तक आवाजाही भी प्रभावित रही। देर रात शहर में ह्रदय स्थल मानव मंदिर चौक में पास हाई टेंशन तार के टूट जाने से अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
तार टूटने की जानकारी CSEB को दी गई। कर्मचारियों की ओर से विद्युत सप्लाई बंद की गई और पहले सड़क से तार को हटाया गया और फिर घण्टो मशक्कत के बाद विद्युत सप्लाई शुरू की गई। शहर का मध्य हिस्सा होने के कारण यहां लोगों की आवाजाही बनी रहती है। गनीमत रही कि हाई टेंशन तार की चपेट में कोई नहीं आया, नही तो बड़ा हादसा हो सकता था।