Gwalior में 25 हजार कंडों से होगा होलिका दहन, तैयारियां मुकम्मल

3/17/2022 1:16:37 PM

ग्वालियर(अंकुर जैन): सबसे बड़े त्योहारों में से एक होली की तैयारियां अंतिम चरण में है। आज रात को बुराई की प्रतीक होलिका का दहन होगा। इसके लिए ग्वालियर शहर के प्रमुख चौराहों और घरों में होलिका दहन की तैयारियां हो चुकी है। सबसे बड़ी होलिका दहन की तैयारी ग्वालियर के सर्राफा बाजार में है। करीब 10, 12 फुट ऊंची कंडों की इस होलिका को देखने के लिए शहर भर से लोग सराफा बाजार पहुंचते हैं। पिछले 60 सालों से सर्राफा बाजार में कारोबारियों द्वारा इस होलिका दहन का आयोजन किया जा रहा है। होलिका दहन में पच्चीस हजार से ज्यादा कंडों का उपयोग किया गया है। यहां बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे होलिका दहन से पहले उसकी पूजा करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News