लता मंगेशकर के निधन पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जताया दुख, कहा- संगीत के क्षेत्र में सुरीली आवाज की भरपाई मुश्किल

2/6/2022 12:39:38 PM

दतिया (भारत रावत): अपनी सुरीली आवाज से देश-दुनिया पर दशकों तक राज करने वाली लता मंगेशकर का निधन हो गया है। 'भारत रत्‍न' से सम्‍मानित वेटरन गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली, वह 92 वर्ष की थीं। लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि लता मंगेशकर मां सरस्वती की पुत्री मानी जाने वाली अपनी सुर-मधुर आवाज से हम सभी के मन को सुकून देने वाली ऐसी आदरणीय लता दीदी हम सब को छोड़कर आज चली गई। जोकि देश के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए अपूरणीय क्षति है।

संगीत के क्षेत्र में हमेशा रहेगा 'खालीपन': नरोत्तम मिश्रा   

गृह मंत्री ने कहा कि लता दीदी के जाने से ऐसा खालीपन संगीत के क्षेत्र में आया है। जिसे शायद ही भरा जा सकेगा। अपनी सुर मधुर आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध करने वाली लता दीदी तो हमारे बीच में नहीं है। लेकिन उनकी आवाज सदैव हमारे दिलों में रहेगी।  परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है उन्हें अपने चरणों में स्थान दे। बेहद दुखद क्षण है ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके जो शुभेच्छु हैं। उन सब को भी यह गहन दुख सहन करने की ईश्वर मां पीतांबरा शक्ति प्रदान करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News