गृहमंत्री बोले- ''MP में बिगड़ी कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयास जारी''

1/20/2019 4:21:08 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, 'राज्य में पंद्रह वर्षों तक बीजेपी के राज में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है और अब नई सरकार इसमें सुधार का प्रयास कर रही है। राज्य पुलिस और विभिन्न जोन के वरिष्ठ अधिकारी कानून व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर रहे हैं। उनके प्राप्त फीडबैक के आधार पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।




इंदौर में एक व्यापारी की सरेराह गोली मारकर हत्या, फिर मंदसौर में भाजपा नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की हत्या और रविवार सुबह जिले बड़वानी में  बीजेपी नेता मनोज ठाकरे की हत्या को लेकर उन्होंने कहा कि,वे इन तीनों ही मामलों में पुलिस अधिकारियों के सतत संपर्क में हैं। मंदसौर वाले मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य दोनों मामलों में भी पुलिस आरोपियों के बेहद नजदीक है। जल्द ही खुलासा हो जाएगा'। 
 

 

भाजपा की ओर से इंदौर में बढ़ते अपराधों को लेकर प्रशासन को प्रेषित किए गए ज्ञापन को लेकर बच्चन ने कहा कि, 'मंदसौर वाले मामले में मृतक और आरोपी दोनों ही भाजपा नेता निकले हैं। भाजपा के ही 15 वर्षों के कार्यकाल में मध्यप्रदेश अपराधों में नंबर एक बना है। फिर भी हम इस विषय पर राजनीति करना ठीक बात नहीं है।'

 

suman

This news is suman