हनी ट्रैप: फरार जीतू सोनी और बाउंसरों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

12/16/2019 6:16:44 PM

इंदौर: मध्यप्रदेश के हनीट्रैप के मामले में फरार जीतू सोनी उसके साथी और उसके बाउंसरों पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और कुकर्म का केस दर्ज किया है। आरोप लगाने वाली पीड़िता मुंबई में रहती है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसका वीडियो बनाकर धमकाया था। इंदौर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित जीतू उर्फ जितेंद्र सोनी राजेंद्र ठक्कर और तीन अज्ञात (बाउंसर) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 



जानकारी के अनुसार, शनिवार को फ्लाइट से इंदौर पहुंची 43 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसके पति के साथ हादसा हो चुका है। वह अक्टूबर 2016 में बास्केटबॉल में होने वाले गरबा आयोजन में मध्य प्रदेश आई थी। आरोपित ने उसे साउथ तुकोगंज स्थित बेस्ट वेस्टर्न होटल में ठहराया गया था।



इस दौरान जीतू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाए कि उस वक्त जीतू के साथ बाउंसर भी मौजूद थे। इस वारदात को अंजाम देने के बाद भी जीतू ने उसका शारीरिक शोषण किया। लेकिन वह जीतू के पास हथियार, बाउंसर, गनमैन देख घबरा गई थी। इसी लिए उसने किसी को घटना के बारे में जानकारी नहीं दी। हाल ही में मीडिया में उसके बारे में सुनकर उसने मामले से पर्दा उठाने की हिम्मत जुटाई।

meena

This news is Edited By meena