CCTV में कैद हुई डरावनी तस्वीरें...रात पर कंधे पर महिला की लाश लेकर घूमता रहा शख्स !

10/9/2021 4:22:57 PM

अशोकनगर: नवरात्रि में माता की भक्ति में डूबे अशोकनगर शहर में शनिवार की सुबह एक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के छै घरा कालोनी में एक ऑटो में महिला का शव मिलने से लोग सकते में आ गए। महिला के कपड़े भी अस्त व्यस्त से मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। महिला के बारे में आसपास के लोग कुछ भी बता नहीं पाए। हालांकि आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध व्यक्ति एक महिला को कंधे पर लादकर ले जाता अलग अलग कैमरों में दिखाई दिया।

PunjabKesari

संभावना जताई जा रही है कि यह वही महिला है जो ऑटो में मृत अवस्था में मिली है। मोहल्ले वालों के अनुसार सीसीटीवी में दिखाई दे रहा संदिग्ध व्यक्ति किसी बैंक का गार्ड है। सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात महिला की शिनाख्ती के लिए विभिन्न थानों में फोटो भेज दी गई है। फिलहाल यह मामला पुलिस के लिए एक चुनौती बना है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं को ध्यान रखते हुए जांच पड़ताल कर रही है।

PunjabKesari

कोतवाली थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि आज सुबह छैघरा कॉलोनी में एक महिला का शव टैक्सी में पड़े होने की सूचना मिली थी, जहां मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है जिसकी शिनाख्त के लिए सभी थानों में सूचना दे दी गई है और सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त हुए फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News