होशंगाबाद के नए कलेक्टर और SP ने संभाला पदभार, पुष्प गुच्छ देकर किया गया स्वागत

9/8/2021 5:17:14 PM

होशंगाबाद (गजेंद्र राजपूत): जिले के नवागत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, जिले के पुलिस कप्तान गुरकरण सिंह और नवागत आईजी दीपिका सूरी ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। होशंगाबाद के सेठानी घाट पर पूजन कर नवागत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने अपने ऑफिस पहुंचकर पद ग्रहण किया। नीरज सिंह ने जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की। सभी ने उन्हें पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। वहीं अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा कलेक्टर को मां नर्मदा की फोटो देकर स्वागत किया। तो कलेक्टर ने पहले ही दिन लोगों की समस्याओं को सुना और कहा कि शीघ्र ही आपकी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। 

PunjabKesari, Hoshangabad, new collector, new SP, administrative work, Madhya Pradesh News

कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता यह है कि शासन की हर एक योजना का लाभ सीधे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति और पात्र व्यक्ति को मिले। जिले की प्राथमिकता के आधार पर ही इम्प्लीमेंट किया जाएगा। मैं जिले के हिसाब से अपनी प्राथमिकता निर्धारित करता हूं। उन्होंने कहा कि कोविड वेक्सीनेशन ही पहली प्राथमिकता रहेगी। मैं फील्ड पर कार्य करने में विश्वास रखता हूं। इससे पहले कलेक्टर नीरज कुमार सिंह राजगढ़ में पदस्थ थे।  

PunjabKesari, Hoshangabad, new collector, new SP, administrative work, Madhya Pradesh News

एसपी गुरकरण सिंह ने भी अपना पदभार ग्रहण किया। और चर्चा के दौरान बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता अनसुलझे केसों पर रहेगी। जिले में अपराधियों और अपराध पर हरसंभव रोक लगाई जाएगी। अपराधी कोई भी हो उसे बक्शा नहीं जाएगा। एसपी गुरकरण सिंह ने हनी ट्रेप मामले को लेकर दोषी पुलिस कर्मियों को शीघ्र गिरफ्तार कराई जाएगी। जिले में मुखबिर तंत्र को विकसित किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News