हादसे के बाद उजागर हुई अस्पताल की लापरवाही

8/8/2018 2:29:32 PM

सीधी : सोनावर्षा ग्राम में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार को रौंद दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल की एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई।

जानकारी के मुताबिक अमिलिया थाना के सोनावर्षा ग्राम में बाइक सवार राजेश साकेत पिता उगेसेन साकेत को बेकाबू पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने के चलते उसे रेफर कर दिया। अस्पताल की बड़ी लापरवाही उस वक्त सामने आई जब पहले तो अस्पताल में मौजूद एंबुलेंस ने घायल को ले जाने से इनकार कर दिया। मीडिया के मामले में हस्तक्षेप करने के बाद एंबुलेंस चालक माना। लेकिन घायल की हालत तो देखते हुए पहले ही सूचित कर दिया कि गाड़ी में ऑक्सीजन कम है। कभी भी खत्म हो सकती है। घटना ने एक बार फिर जिला अस्पताल की कार्यशौली पर सवाल खड़ा कर दिया है।

 

 

rehan

This news is rehan