खजराना मंदिर में भगवान को ठंड से बचाने के लिए ओढ़ाएं जा रहे हैं गर्म कपड़े

12/20/2019 12:21:44 PM

इंदौर(गौरव कांछल): प्रदेश के साथ साथ शहर में बढ़ती ठंड का असर आमजन के साथ मंदिराें में भी देखने को मिल रहा है। सबसे पहले पूजे जाने वाले भगवान गजानन को भी ठंड से बचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। इंदौर के विश्व प्रसिद्ध खजराना मंदिर में भगवान गणेश के साथ ही रिद्धि-सिद्धि, शुभ-लाभ और उनके वाहन मूषक को भी ऊनी और गर्म पोशाक पहनाई जा रही है, हीटर जलाए जा रहे हैं।



मंदिर प्रांगण के सभी भगवानों के लिए ऊनी वस्त्र पहनाए जाते हैं। भगवान के भक्तों की ऐसी मान्यता है कि इंसानों के साथ ही भगवान को ठंड का एहसास होता है। 

खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश के लिए खास तौर से ऊनी रजाई तैयार की गई है। माघ शीर्ष मास की ग्यारस से भगवान गणेशजी को ऊनी और कंबल की पोशाकें रोज रात 11 बजे धारण कराईं जाती हैं और सुबह 6 बजे इन्हें निकाल दिया जाता है।

meena

This news is Edited By meena