हिमाचल प्रदेश के CM जयराम ठाकुर पहुंचे मां बगलामुखी के दरबार, मंदिर परिसर में हुआ भव्य स्वागत

9/10/2021 7:04:04 PM

आगर मालवा (सैय्यद जाफर हुसैन): हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में  पितांबरा पीठ मां बगलामुखी के दर्शन करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ठाकुर द्वारा पत्नी साधना ठाकुर के साथ मां बगलामुखी के दर्शन कर विधि विधान एवं मंत्रोच्चार से पूजन अर्चन कर जनकल्याण की कामना की गई।



मां बगलामुखी के दर्शन करने के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर का मंदिर परिसर में जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। नलखेड़ा पंहुचने के पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आगर मालवा सर्किट हाउस पर रुके यह कलेक्टर, एसपी, के अलावा भाजपा नेताओं ने सरोपा बांधकर स्वागत किया।

meena

This news is Content Writer meena