जबलपुर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश,घर में ही चला था गंदा काम, विदेशी महिला भी गिरफ्तार
Sunday, Feb 01, 2026-03:49 PM (IST)
(जबलपुर): संस्कारधानी जबलपुर से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आय़ा है। जबलपुर में एक घर में विदेशी महिला से गंदा काम कराया जा रहा था। दरअसल जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी कॉलोनी में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए हलचल मचा दिया है। हैरान करने वाली बात है कि पति और पत्नी इस धंधे को विदेशी मूल की महिला से करवा रहे थे।
संस्कारधानी में पाप करवा रहे थे पति और पत्नी उज़्बेकिस्तान की महिला धंधे में शामिल
पुलिस जांच में सामने आया है कि उज़्बेकिस्तान की एक महिला को पति-पत्नी ने अपने घर में रखा था और उससे ये घिनौना काम करवाया जा रहा था। घर में रखकर देह व्यापार जैसा धंधा करवाया जा रहा था। पुलिस ने ये सारी कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना की आधार पर ही है। पुलिस ने मौके से गी विदेशी महिला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
मुख्य आरोपी मौके से है फरार
वहीं पुलिस ने जब रेड मारी तो मुख्य आरोपी पति शिवा चौधरी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है लेकिन अभी वो पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लिहाजा आरोपी महिला और उज्बेकिस्तान की महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है इसके पीछे और कितने लोग शामिल हैं। विदेश से महिला कैसे भारत और फिर जबलपुर पहुंची। कौन-कौन लोग इस नेटवर्क में शामिल हैं और कब से ये काम चला है। लिहाजा पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संस्कारधानी में ये मामला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है।

