विधायक अंबिका सिंहदेव से पति ने की सक्रिय राजनीति छोड़ने की अपील, फेसबुक पोस्ट वायरल

2/1/2023 4:17:22 PM

कोरिया (सत्येंद्र शर्मा) : कोरिया जिले की बैकुंठपुर विधायक और संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव के पति के एक फेसबुक पोस्ट ने जिले की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव के पति ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से पत्नी से राजनीति छोड़ने की अपील की है। अंबिका सिंहदेव के पति अमितावो कुमार घोष ने कोलकाता से एक फेसबुक पोस्ट किया है जिमसें संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव के पीए से भी की गुजारिश की गई है कि अंबिका सिंहदेव को राजनीति से इस्तीफा दिलवाए।

अंबिका सिंहदेव बैकुंठपुर विधानसभा से विधायक है। वह छत्तीसगढ़ के प्रथम वित्तमंत्री स्व रामचंद्र सिंहदेव कोरिया कुमार की भतीजी है। अंबिका सिंहदेव कभी राजनीति में नहीं रही अपने काका स्व रामचंद्र सिंहदेव के निधन के बाद उन्होंने बैकुंठपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा और भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे भैयालाल राजवाड़े को हराया। भूपेश सरकार में उन्हें संसदीय सचिव बनाया गया।

पिछले दिनों पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने अंबिका सिंहदेव को साली चेहरा दिखाने के लिए विधायक बनी है कह दिया था। अंबिका सिंहदेव के पति अमितावो कुमार घोष के पोस्ट को इस लिहाज से भी देखा जा रहा है कि भैयालाल राजवाड़े ने अंबिका सिंहदेव को साली कहा था।



इस वजह से उनके पति ने दुखी होकर ऐसा पोस्ट फेसबुक पर किया है। उनके पति ने पोस्ट में इस बात का जिक्र किया है कि अंबिका सिंहदेव विधायक व संसदीय सचिव होने के साथ ही मेरी धर्मपत्नी है। 26 साल से हम दोनों एक दूसरे को जानते है। मेरे दोनों बेटे आर्यमन और अनिरुद्ध की मां है। मैं चाहता हुं कि आप सक्रिय राजनीति से इस्तीफा दे।

meena

This news is Content Writer meena