पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही मामले की जांच

5/28/2020 7:14:43 PM

कटनी (संजीव वर्मा): माधव नगर थाना अंतर्गत ग्राम जरवाही में एक युवक का शव फांसी लटका हुआ मिला। वहीं मृतक की पत्नी का शव भी मिला है। जिसके सिर पर किसी हथियार से गंभीर चोट के निशान मिले है। माना जा रहा है कि मृतक ने ही अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगाई है। दोनों की पहचान कर पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद मामला दर्ज कर लिया है। 



जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम जरवाही में निवासी 30 वर्षीय अनिल पाल का शव गांव के पास एक पेड़ पर लटकता देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि उसकी पत्नी शीला पाल की भी मौत हो गई है, उसके सिर पर किसी हथियार से सांघातिक चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। पुलिस की माने तो पति पत्नी का घरेलू बातों को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। संभावना व्यक्त की जा रही है कि पति ने ही पत्नी की हत्या की है, और बाद में स्वयं फांसी पर झूल गया है। बहरहाल पुलिस दोनों की मौत के सही कारणों की पता साझी में जुटी हुई है।
 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar