unique case: 'दुष्कर्मी' के साथ रह रही है पत्नी, न्याय की मांग कर रहा पति, क्यों छोड़ा घर, जानिये पूरा मामला

5/30/2022 6:38:52 PM

गुना (मिस्बाह नूर): पति और पत्नी के संबंधों में आए दिन घुल रही खटास और बढ़ते मन-मुटाव के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं।  ऐसा ही एक अजीबो गरीबमामला गुना जिले से सामने आया है। कुंभराज में रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी 20 साल बाद उसे अचानक से छोड़कर चली गई। हैरानी की बात यह है कि जिस व्यक्ति पर महिला ने कुछ दिन पहले दुष्कर्म का आरोप लगाया था। अब अपना सब कुछ यानि घर बार, गृहस्थी, दो बच्चे और पति को छोड़कर उसी दुष्कर्मी व्यक्ति के साथ गुना में रह रही है।

पति, बच्चों को छोड़कर भागी महिला 

महिला के पति ने गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती आवेदन दिया है। कुंभराज निवासी पीड़ित हरगोविंद प्रजापति की पत्नी उन्हें छोड़कर दुष्कर्म के साथ रह रही है। हरगोविंद की शादी दौराना निवासी महिला से 2000 में हुई थी। पति-पत्नी ने जीवन के 20 साल एक-दूसरे के साथ बिताएं। इस दौरान उनके 19 और 17 साल के दो बेटे हैं। लेकिन अचानक दो साल पहले हरगोविंद की पत्नी सरोज उसे छोड़कर चली गई।

PunjabKesari

'दुष्कर्मी' के साथ रह रही है महिला

हरगोविंद का दावा है कि उसकी पत्नी के कुंभराज निवासी गुड्डा उर्फ कृष्ण गोपाल के साथ अवैध संबंध हैं। सरोज ने पहले गुड्डा के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत भी दर्ज कराई थी। करीब दो साल पहले सरोज ने अपना घर और बच्चे पूरी तरह छोड़ दिया। हरगोविंद का दावा है कि उसने अपने स्तर पर पड़ताल की तो पता चला कि जिस गुड्डा नामक व्यक्ति के खिलाफ सरोज ने शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन अब वह उसी के साथ गुना में रह रही रही है।

न्याय की मांग कर रहा पति 

हरगोविंद की मांग है कि उसे सरोज से तलाक दिलवाया जाए। क्योंकि हरगोविंद को परेशान करने के उद्देश्य से सरोज ने गुना कुटुम्ब न्यायालय में भरण-पोषण का दावा किया है। हरगोविंद का आरोप है कि उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है, लेकिन पुलिस कहती है कि इस मामले में कोई केस नहीं बनता। उसके सामने ऐसी परिस्थितियां खड़ी हो गई हैं, जिन्हें बयां करना भी मुश्किल है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News