इंदौर में पत्नी को पति ने उतार दिया मौत के घाट, लेकिन क्यों? चौंकाने वाली है कत्ल की यह कहानी...

3/4/2024 3:18:44 PM

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के बियाबानी में मुम्बई से एक हफ्ते पहले ही इलाज करवाने इंदौर आए पति ने अपनी पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। दरसअल पूरी घटना इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के बियाबानी की है। जहां रविवार को चौथी मंजिल पर महिला का शव संदिग्ध अवस्था मे पड़ा हुआ मिला था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि महिला का गला घोंटकर हत्या की गई है।


इस दौरान पड़ोसी ने पुलिस को बताया की महिला का पति मिलिंद रात को खिड़की में से जाता हुआ दिखा था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी पति मिलिंद ने बताया कि मेरी पत्नी का चाल चलन ठीक नही थे। जहाँ पति आये दिन पत्नी पर शक भी करता था। जिसके कारण आरोपी पति डिप्रेशन में रहता था और मुम्बई से इंदौर आकर इलाज करवा रहा था। पत्नी पर शक के चलते गला दबाकर हत्या कर दी फिलहाल पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या की धारा में मामला दर्ज किया है।


पुलिस को आरोपी एक क्लीनिक में बैठा मिला आरोपी पैर की चोट का इलाज करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। मिलिंद के चेहरे पर दुख तक नही था। 17 साल तक साथ रही पत्नी की हत्या के बाद भी वह बिल्कुल भी दुखी नजर नहीं आ रहा था। दोनों ने मुंबई में लव मैरिज की थी। इसके बाद आरोपी पति को नैना के चरित्र पर शंका होने लगी थी और कई बार विवाद भी हुआ था।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma