MP News: चरित्र शंका में पत्नी को 12 बार घोंपा चाकू, मां को देख चीखतीं रहीं बेटियां, रात में हुई थी मामूली कहासुनी...

3/27/2024 6:49:29 PM

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में घरेलू विवाद और मामूली कहासुनी के कारण लगातार हत्याकांड की घटनाएं सामने आ रही हैं और ऐसा ही एक ताजा मामले में पति ने स्वयं पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया है। पूरे मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दरअसल इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि लसूडिया थाना क्षेत्र में रहने वाली दीपा वर्मा नामक महिला की उसी के पति शैलेंद्र वर्मा द्वारा हत्या की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है।

PunjabKesari
 बताया जा रहा है कि बीती रात को पति शैलेंद्र घर पर पहुंचा था और मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद पति शैलेंद्र ने धारदार हथियार से पत्नी के गले हाथ और पेट पर कई वार किए और इसी दौरान घर में सो रही दोनों बेटियां जाग गईं। शोर मचाया तो कोई भी आसपास का व्यक्ति नहीं पहुंचा। जिसके बाद मृतक महिला  दीपा के भाई दीपक को फोन लगाया गया तो वह रात में 3 बजे घर पर पहुंचा। जिसके बाद महिला को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों महिला को मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari
 पुलिस जानकारी लगते ही तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चरित्र शंका की बात भी सामने आई है। इसी बात के चलते पति ने हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी है। मृतक महिला का पति भाजपा नेता के एक होटल फाल्गुन में माली की नौकरी करता है और होटल के पीछे ही कर्मचारियों को दिए गए क्वार्टर में रहता था। हत्या के बाद पति स्वयं थाने पर पहुंच गया था। मृतक महिला की दो बेटियां हैं जिनमें एक 13 साल की और एक 6 साल की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News