Punjab Kesari MP ads

भाजपा पार्षद का पति एमडी ड्रग्स समेत गिरफ्तार, घेराबंदी कर चेकिंग की थी; MP पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Tuesday, Nov 10, 2026-03:15 PM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश के हरदा जिले में से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस नशे का खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा पार्षद के पति को एमडी ड्रग्स समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग की गई। तभी आरोपी के पास से 7 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला हरदा जिले के सिराली का है। दरअसल, पुलिस ने बीड़-रोलगांव मार्ग पर नहर के पास चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान घेराबंदी कर एक बाइक चालक को रोका गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 7 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ। जिसकी बाजार कीमत करीब लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है।  पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया है। साथ ही बाइक और मोबाइल भी जब्त किया है।

आरोपी की पहचान नारायण पिता रामकृष्ण बांके, उम्र 42 वर्ष, निवासी बंदीमुहाड़िया के रूप में हुई। खास बात यह है कि आरोपी नारायण बांके की पत्नी रेखा बांके नगर परिषद सिराली के वार्ड क्रमांक 13 से भाजपा की पार्षद हैं। इस कारण मामले की राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा हो रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News