पत्नी की हत्या कर पति ने पुलिस से कहा, लुटेरों ने मार डाला

3/9/2019 6:03:18 PM

मुरैना: जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात को पति-पत्नी के साथ गोली मार कर लुट की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घटना में महिला की मौत हो गई जबकि पति को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की जिसमें जो मामला सामने आया वो चोंकाने वाला निकला। पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में पति देवकीनंदन उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया तथा आरोपी से हथियार सहित लुटे गए जेवरात भी बरामद कर लिए है।



जानकारी के अनुसार, जींगनी इलाके में देर रात डायल 100 ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि पति पत्नि को गोलीमार कर लूट कर ली गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने चारों तरफ चैकिंग बढा दी और पति पत्नि को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर पत्नि को म्रृत घोषित कर दिया गया। पति का इलाज शुरू हुआ। पुलिस को मामले में संदेह हुआ जिस पर जांच शुरु की गई जिसमें पता चला कि पति ने ही पत्नि की हत्या कर अपने आप को गोली मारी।



पुलिस के अनुसार, देवकीनंदन की 3 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही देवकीनंदन और उसकी पत्नि मनोरमा के बीच झगड़े होने लगे। घटना के समय देवकीनंदन, मनोरमा को ससुराल से लेकर आया जिसके बाद उसने रास्ते में शराब भी पी और इस घटना को अंजाम दिया।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR