MP में फिर चली कमलनाथ की तबादला एक्सप्रेस, कई IPS किए इधर से उधर

3/5/2019 3:50:09 PM

भोपल: मध्य प्रदेश में जारी तबादलों के दौर के बीच राज्य शासन ने एक बार प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुछ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। ग्वालियर कलेक्टर भरत यादव को हटाया गया है। उन्हें ऊर्जा विकास निगम में एमडी बनाया गया है। आईएएस अधिकारी अनुराग चौधरी ग्वालियर ने नए कलेक्टर होंगे। इसके अलावा सचिव, राजस्व मंडल ग्वालियर, सुरेश कुमार को एमडी एकेवीएन ग्वालियर बनाया गया है। मंत्रालय में पदस्थ विनोद शर्मा को सचिव राजस्व मंडल ग्वालियर पदस्थ किया गया है।  सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
 


 

suman

This news is suman