कृषि मंत्री कमल पटेल का बड़ा बयान, अगर CM कमलनाथ दोषी हुए तो उन्हें जेल भेजेंगे!

5/8/2020 5:51:47 PM

भोपाल (इजहार हसन खान): कृषि मंत्री कमल पटेल ने पूर्व कमलनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पूर्व कांग्रेसी कमलनाथ सरकार एक तरह से माफियाओं की सरकार थी। ट्रांसपोर्टर वाले और अधिकारी मिलकर सरकारी पैसे को लूट रहे थे। प्राइवेट वेयरहाउस को सेंटर बनाया गया। सरकारी वेयर हाउसों को छोड़ा गया। इसलिए करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ और ऐसी नीति बनाई गईं जिस से वेयरहाउस वालों और ट्रांसपोर्टरों को लाभ मिला। इसकी जांच के आदेश दिए हैं।



उन्होंने कहा है कि एक माह के अंदर जांच करवाकर दोषियों को जेल भिजवाएंगे। फिर चाहे वो कितना भी बड़ा अधिकारी या फिर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ क्यों न हों। कमलनाथ छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री थे। वे प्रदेश के साथ अन्याय करते थे। पटेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार किसान विरोधी, भ्रष्ट और माफियाओं की सरकार थी।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar