मोदी काले हैं तो क्या हुआ, दिल वाले हैं और हिन्दुस्तान के रखवाले हैं- संबित पात्रा

5/12/2019 2:41:37 PM

भोपाल: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के नेता एवं पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं 130 करोड़ भारतीयों को कथित रूप से ‘काले अंग्रेज' कहे जाने की कड़ी आलोचना की है।
 


'मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ, दिल वाले हैं'
पत्रकारों से बातचीत के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि, मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ, दिल वाले हैं, हिन्दुस्तान के रखवाले हैं। उन्होंने आगे कहा कि, सिद्धू ने सारे देशवासियों का अपमान किया है। कांग्रेस अपने ‘इटैलियन रंग' पर गुमान ना करें। 23 तारीख को मतगणना वाले दिन उसका यह इटैलियन रंग उतर जाएगा।           
 


 

पात्रा ने कहा कि, रोज अनर्गल बोलने वाले कांग्रेस नेता सिद्धू अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा के 1984 के सिखों के सामूहिक संहार के बारे में विवादित बयान पर चुप रहे। उसी 1984 के दंगों में शामिल रहे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की गोद में बैठ कर आज बदज़ुबानी कर रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी और हिन्दुस्तानियों को 'काले अंग्रेज' कहा है।  
 

           

suman

This news is suman