सावधान! एयरपोर्ट में बिना मास्क पहुंचे तो 2 साल के लिए हवाई यात्रा पर लगेगा बैन

4/2/2021 6:22:41 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क को लेकर सख्ती बरती जा रही है। शहरी एरिया में बिना मास्क घूमने वालों की गिरफ्तारी के साथ साथ अब मास्क न पहनने पर एयरपोर्ट पर कार्रवाई की जा रही है। अब यदि किसी यात्री ने टर्मिनल में मास्क नहीं पहना और कहने के बाद भी नहीं माना तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उसका नाम नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया जाएगा। इससे यात्री दो साल तक हवाई यात्रा नहीं कर पाएगा। इस संबंध में डायरेक्टोरेट जनरल आफ सिविल एविएशन (DGCA) ने सभी एयरपोर्ट अथॉरिटी को पत्र लिखा है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री भी नो फ्लाई लिस्ट में डालने के बारे में बता चुके हैं।

PunjabKesari

इंदौर में तेजी से फैल रहे कोरोना से निपटने के लिए शहर में मास्क की अनिवार्य कर दिए हैं। इसके साथ ही DGCA  ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए कहा है कि कोई भी यात्री बिना मास्क के पाया जाता है तो उसे तत्काल समझाइश दी जाए। उसे बिना मास्क के विमान में नहीं चढ़ने दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी वह नहीं मानता है, तो CISF के माध्यम से उसे पुलिस को सौंपने को कहा गया है। इस सबके बावजूद भी यदि कोई यात्री विमान में बिना मास्क पहने मिलता है और मास्क पहनने में बहसबाजी करता है तो उसे विमान से उतार दिया जाए। साथ ही उसका नाम नो फ्लाई लिस्ट में भी डालने के निर्देश दिए गए हैं। इससे वह अगले 2 साल तक हवाई यात्रा नहीं कर सकेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News