MP में कर्जमाफी के बाद भी नहीं थम रहा किसानों की आत्महत्या का सिलसिला

1/7/2019 12:10:38 PM

भोपाल: देवास जिले के गांव देहरियासाहू में 35 वर्षीय किसान राजेश उर्फ पप्पू पाटीदार ने आत्महत्या कर ली। राजेश संयुक्त परिवार में रहते थे और ढाई बीघा जमीन पर प्याज की फसल बोई थी, लेकिन दाम गिरने के कारण लागत भी नहीं निकल पा रही थी।


 

चचेरे भाई जानकीलाल पाटीदार ने  बताया कि खेती के लिए साहूकारों से 4-5 लाख का कर्ज लिया था। वे लगातार तंग कर रहे थे। संभवत: इसी कारण उन्होंने जहरीला पदार्थ पी लिया।  बैंक ऑफ इंडिया करनावद में पिता रामेश्वर पाटीदार पर करीब 90 हजार रुपए का कर्ज है।


वहीं देवास क्लेक्टर श्रीकांत पांडे का कहना है कि जांच में अभी यह बात सामने आई है कि मृतक ने एक युवक से करीब साढ़े चार लाख रुपए कर्ज ले रखा था । कर्ज देने वाला दबाव बना रहा था जमीन बेचकर पैसा दे। जमीन बेचने का पिता ने मना कर दिया तभी से वह डिप्रेशन में था। हम कर्ज देने वाले की तलाश करवा रहे हैं। 

 

suman

This news is suman