बीवी मायके से नहीं लौटी तो हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 50 फीट ऊंचाई से गिरा

7/30/2022 7:24:40 PM

खरगोन(ओम रामनेकर): खरगोन में एक 22 वर्षीय युवक बिजली के हाईटेंशन लाइन के टावर से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बीवी के मायके से नहीं लौटने पर नाराज युवक ने यह कदम उठाया। पुलिस की समझाइश के बाद भी नीचे नहीं उतरा। करीब 50 फीट हाई टेंशन टावर से नीचे गिरने से गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
PunjabKesari

घटना ऊन थाना क्षेत्र के ग्राम घोटिया की है। जहां ग्राम सांगवी के निवासी 22 वर्षीय पिंटू पिता रामा नाम के युवक की पत्नी मायके से लौट नहीं रही थी। गुस्से में वह हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और उसे समझाईस दी। लेकिन युवक नहीं पाना। इसी बीच वह 50 फीट हाई टेंशन टावर से नीचे गिर गया। उसे गंभीर अवस्था जिला अस्पताल में किया भर्ती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News