अगर आप हैं नॉनवेज के शौकीन, जरा संभल कर खाइए, देखिये यह Video

3/12/2020 5:48:42 PM

छतरपुर(राजेश चौरसिया): अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं तो ज़रा संभल जाईये ऐसा कुछ आपके साथ भी हो सकता है जिससे आपकी जान पर बन सकती है। जैसा कि छतरपुर के इस शख्स के साथ हुआ है। मामला मध्यप्रदेश के जिले का है। यहां नॉनवेज खाते समय एक व्यक्ति के गले में हड्डी फंस गई जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, होली के हुड़दंग के चलते लोग शराब-शबाब-कबाब-पार्टियां कर मस्ती और इंजॉय कर रहे थे। इस दौरान इन्हें यह भी ख़याल नहीं रहता कि वह कर क्या रहे हैं और कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती और ऐसे में वे गलतियां कर बैठते हैं जिससे उनकी जान पर बन आती है।

PunjabKesari

अस्पताल में पहुंचा यह वह शख्स है जो होली-पार्टी के समय मुर्गा (चिकिन) खा रहा था तभी उसके गले में हड्डी फंस गई और वह घायल हो गया। जिसे अपने तरीके से निकालने का काफी प्रयास किया पर वह नहीं निकली आखिर में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

PunjabKesari

वहीं जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर RS त्रिपाठी की मानें तो वह शख्स गंभीर हालत में जिला अस्पताल आया काफी घबराया हुआ था। उसका बीपी बढ़ गया और उसे नार्मल कर फिर ट्रीटमेंट शुरु किया गया। इस तरह की घटनाओं में लोगों को बड़ा ही सुरक्षित खानपान करना होता है वरना कई तरह से परेशानियां सामने आ सकतीं हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News