अस्पताल की जमीन पर मस्जिद के नाम पर कब्जा! नोटिस के बाद भी नहीं हटा निर्माण, अब टूटेगी बाउंड्री वॉल
Friday, Feb 20, 2026-03:15 PM (IST)
MP News: इंदौर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवायएच परिसर में मस्जिद की आड़ में बड़े पैमाने पर जमीन कब्जाने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने इस कब्जे को पूरी तरह अवैध घोषित कर दिया है।
360 स्क्वायर फीट की मस्जिद, 30,000 स्क्वायर फीट पर कब्जा!
जांच में सामने आया कि मस्जिद के नाम पर सिर्फ 360 स्क्वायर फीट जमीन वैध बताई गई, जबकि इसके चारों ओर करीब 30 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर बाउंड्री वॉल खड़ी कर कब्जा कर लिया गया। साथ ही पास में मुसाफिरखाना भी खड़ा कर दिया गया।
नोटिस के बाद भी नहीं हटा कब्जा
10 फरवरी को एसडीएम जूनी इंदौर ने 3 दिन के भीतर अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया था। लेकिन 10 दिन गुजरने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया।
प्रशासन का अल्टीमेटम
अब प्रशासन ने साफ कर दिया है — मस्जिद के नाम पर किया गया नया निर्माण हटेगा, अवैध बाउंड्री वॉल तोड़ी जाएगी, मुसाफिरखाना हटाने के आदेश अलग से जारी होंगे
वक्फ बोर्ड नहीं दिखा सका मालिकाना हक
जांच में सामने आया कि संबंधित जमीन पर वक्फ बोर्ड मालिकाना दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके बाद वक्फ बोर्ड और मस्जिद सदर को बेदखली का नोटिस जारी किया गया।
संवेदनशील अस्पताल परिसर में कब्जे से हड़कंप
एमवायएच जैसे संवेदनशील सरकारी अस्पताल परिसर में इस तरह के बड़े कब्जे ने प्रशासन और आम लोगों के बीच गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर प्रशासन की जमीनी कार्रवाई पर टिकी है।

