तवा नदी पर नहीं थम रहा अवैध उत्खनन, घोड़ाडोंगरी पुलिस चालक को गिरफ्तार कर रेत से भरी ट्राली ले आई थाने...

9/18/2022 3:20:23 PM

बैतूल(विनोद पातरिया): बैतूल की घोड़ाडोंगरी पुलिस ने रेत परिवहन का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस चौकी में ले आई। वहीं आरोपी ट्रैक्टर चालक पर भी मामला दर्ज किया है। घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर ने बताया तवा नदी से रेत का अवैध उत्खनन परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को आज सुबह 4.30 बजे शिव मंदिर के सामने आम रोड बासपुर के पास से पकड़ा है। वही ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर कमाक Mp 48A 3987 ट्राली को घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में खड़ा किया है।

पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी एसडीओपी रोशन कुमार जैन सारनी एवं थाना प्रभारी रत्नाकर हिग्वे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। ट्रैक्टर चालक आरोपी अनिल पिता मदन उइके 36 साल निवासी बांसपुर को गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है। उक्त कार्यवाही चौकी प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक संत कुमार परतेती, प्रधान आरक्षक भजनलाल, आरक्षक सतीश वाडिवा, विनीत चौधरी के द्वारा की गई।

meena

This news is Content Writer meena