यहां दिन-दहाड़े हो रहा अवैध खनन, प्रशासन बेखबर

12/23/2018 3:28:53 PM

छतरपुर: जिले में नवोदय विद्यालय के पीछे स्थित सरकारी पहाड़ी पर खनन माफिया खुलेआम अवैध उत्खनन कर रहे है। मिली जानकरी के अनुसार,ये माफिया पत्थर तोड़कर खंडा पत्थर बनाते हैं और उन्हें बेचते हैं। रॉयल्टी न चुकाकर आर्थिक नुकसान पहुंचाते हुए पर्यावरण को भी क्षति पहुंचाई जा रही है।


दिन के उजाले में हो रहे इस अवैध उत्खनन के बारे में प्रशासन को भनक तक नहीं हैं। नेशनल हाइवे पर स्थित नवोदय विद्यालय और वेयर हाऊस के पीछे स्थित सरकारी पहाड़ी पर ग्राम नयागांव के दबंगों ने कब्जा कर रखा है। इनके द्वारा ही इस अवैध कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। 

 

 

suman

This news is suman