देवर भाभी के अवैध संबंधों ने ली बुजुर्ग की जान, दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा तो कर दी हत्या

2/9/2021 6:37:18 PM

विदिशा(अभिनव चतुर्वेदी): मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में बीते दिनों हुई 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या से शहर में हत्यारों को पकड़ने के लिए मांग पुलिस प्रशासन से लगातार की जा रही थी। वहीं मंगलवार दोपहर पुलिस ने 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले देवर-भाभी ने अवैध संबंध छुपाने के लिए उसी दिन बुजुर्ग महिला की बड़े पत्थर से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी।



विदिशा के गंजबासौदा सिटी कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसडीओपी भारतभूषण शर्मा ने बताया कि 5 फरवरी को खारे कुआं वाली गली में नीलेश श्रीवास्तव के खाली कमरे में एक महिला का शव पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृत बुजुर्ग महिला की पहचान कपूरी बाई पत्नी कन्हैयालाल के रूप की गई। वह महिला नीलेश श्रीवास्तव के मकान में अकेली रहती थी। पुलिस घटना के दिन से जल्द खुलासा करने की बात कह रही थी। मंगलवार को दोपहर गंजबासौदा एसडीओपी भारतभूषण शर्मा ने बताया कि महिला के नजदीक वाले कमरे में पड़ोसी कल्लू रैकवार भी रहता था। बताया जा रहा है कि आरोपी कल्लू रैकवार की भाभी कविता रैकवार से प्रेम प्रसंग थे और वह कुछ दिनों के लिए अपने मायके में रहने के लिए आई हुई थी और कविता का मायका उसी वार्ड में था। आरोपी महिला कविता अपने देवर के यहां उससे चोरी छिपे मिलने उसके घर आई हुई थी।



देवर भाभी को आपत्तिजनक हालत में देखा...
वही 4 फरवरी की शाम 7 बजे कल्लू और कविता को मृतिका कपूरी बाई ने आपत्तिजनक परिस्थिति में देख लिया था। बुजुर्ग महिला ने इस पर दोनों को फटकार लगाई। इस पर कविता रैकवार ने महिला को खाली कमरे में ले गई और उसके सिर पर ईट से वार किया जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना गुनाह कबूल किया। बुजुर्ग महिला की हत्या में इस्तेमाल किये गए ईंट के टुकड़े व पत्थर को एक तकिए में भरकर रख दिए उस तकिये को जप्त किया। वहीं दोनों आरोपियों के कपडों पर मृतिका के खून के धब्बे लगे हुए हैं। वे कपड़े आरोपी कविता और कल्लू के घर से जप्त किए गए और दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

meena

This news is Content Writer meena