IMC ड्राइवर हड़ताल पर, सफाई व्यवस्था पर पड़ेगा खासा असर

3/26/2019 4:37:24 PM

इंदौर: नगर निगम में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के काम में लगे ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। शहर में नगर निगम सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सफाई व्यवस्था चरमरा सकती है। सभी हड़ताली ड्राइवर नगरनिगम के जिंसी स्थित वर्कशॉप के बाहर बैठे हुए हैं।


ड्राइवरों ने बताया कि उनका हड़ताल पर जाने की वजह स्वास्थ्य अधिकारियों के बुरा बर्ताव तथा नियमित वेतन नहीं मिलना है। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तो वे विरोध जताते रहेगें। सभी 19 जोन के ड्राइवरों के हड़ताल पर चले जाने की वजह से कई वार्डों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम ठप पड़ सकता है। अभी तक न तो निगम कमिश्नर और न ही महापौर ने हड़ताली कर्मचारियों से बात की है। ऐसे में ये हड़ताल लंबी खिंचने की संभावना जताई है।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR