BHARAT BAND: किसान आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा का भारत बंद, जानिए डबरा में कितना है असर

2/16/2024 2:21:50 PM

डबरा (भरत रावत): एमएसपी सहित अनेक मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने आज भारत बंद की कॉल की है। इनके साथ अन्य किसान यूनियन भी कंधे से कंधा मिलाकर सड़कों पर निकल पड़ी है। भारत बंद का असर मध्य प्रदेश के डबरा में भी देखने को मिल रहा है।

कर्ज माफी और एमएसपी की मांग को लेकर दिल्ली पंजाब हरियाणा क्षेत्र के बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच किसानों ने आज 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया था। डबरा में भी भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने इसका समर्थन किया और एक सैकड़ा से अधिक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर शुगर मिल चौराहे से शहर होते हुए सभी दुकानदार भाइयों से दुकानें बंद का आह्वान किया। वहीं तनाव की स्थिति न बने इसलिए 7 पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की टीम भी साथ-साथ चल रही है। पुलिस की भारत बंद को लेकर निगरानी की जा रही है। इसको लेकर दो दिन पूर्व पुलिस ने दो किसान नेताओं को विरासत में लेकर 151 की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया था जिससे किसान यूनियन का विरोध प्रदर्शन हल्का देखा जा रहा है।

meena

This news is Content Writer meena