मानव जीवन मे खेलो का विशेष महत्व, भाजपा सरकार दे रही बेटियों को खेलने का अवसर- MLA राजश्री रुद्रप्रताप सिंह

10/18/2022 8:00:48 PM

शमशाबाद (धर्मेंद्र प्रजापती): भारतीय जनता पार्टी की नेत्री व शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजश्री रुद्रप्रताप सिंह नटेरन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित होकर बेटियों से संवाद की व उन्हें खेल के प्रति जागरूक होने के कई उदाहरण भी बताई।

विधायक राजश्री रुद्रप्रताप सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन में खेलों का विशेष महत्व है और कबड्डी बाल्य जीवन का तो विशेष अंग है, इससे शरीर में चुस्ती-फुर्ती आती है। आपसी सहयोग, अनुशासन और सहनशीलता की भावना उत्पन्न होती है। आज देश मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान लगातर खेल के प्रति लोगो को जागरूक कर रहे वहीं इस क्षेत्र में बेटियां भी आगे आए इस दिशा में लगातार ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। राजश्री रुद्रप्रताप सिंह ने बताया खेल जीवन में बहुत आवश्यक है खेल व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखता है। बेटियों को खेल के क्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए भी विधायक ने प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष  संगीता यशपाल रघुनवंशी व गंजबासौदा नगर पालिका उपाध्यक्ष  संदीप ठाकुर सहित, कार्यकर्ता, अध्यापक व प्रतिभाग उपस्थित रहे।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari