डोली की जगह उठी अर्थी, लाल जोड़े की जगह कफ़न में लिपटी घर से विदा हुई दुल्हन

Wednesday, Feb 18, 2026-07:10 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : शादी की तैयारियों के बीच एक 20 वर्षीय युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना थुरट गांव की है। युवती की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर जिला अस्पताल छतरपुर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, घटना उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र के थुरट गांव की है। जहां गांव निवासी नंदराम अनुरागी की बेटी रजनी अनुरागी की शादी तीन माह पहले छतरपुर जिले के ग्राम टेड़ीपुरवा में तय हुई थी। 25 फरवरी को बारात आनी थी। बुधवार 18 फरवरी को घर में ‘6 माटी’ का कार्यक्रम रखा गया था और परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं।

PunjabKesari

पिता नंदराम ने बताया कि मंगलवार रात पूरा परिवार हंसी-खुशी साथ बैठकर खाना खाया। रात करीब 11 बजे रजनी अपनी बहन के साथ मोबाइल पर लूडो खेल रही थी। इसी दौरान उसने जहर खा लिया। कुछ देर बाद जब उसे उल्टियां होने लगीं तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। तत्काल उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

PunjabKesari

परिजनों के अनुसार, रजनी की शादी छतरपुर जिले के ग्राम टेड़ीपुरवा गांव के वीरेंद्र अनुरागी से तय हुई थी। 25 को घर बारात आनी थी। घर में खुशियों का माहौल था। शादी की पूरी तैयारियां हो चुकीं थी और अंतिम दौर में थी, सिर्फ बारात आने की देर थी और इसी बीच अचानक हुए इस कदम से पूरा परिवार सदमे में है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती ने जहर क्यों खाया।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जिस घर से सात दिन बाद बेटी की डोली उठनी थी, वहां अब अर्थी उठेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News