खोदा पहाड़ निकली चूहिया! किडनैपर समझकर पुलिस ने 6 घंटे तक पीछा किया वो लड़की का आशिक निकला

12/5/2021 12:22:14 PM

छिंदवाड़ा(साहुल सिंह): छिंदवाड़ा पुलिस को शुक्रवार रात एक प्रेमी युगल के चक्कर में अपने कीमती 6 घंटे गवाने पड़ गए। जिस केस को ट्रेस करने में पुलिस के पसीने छूटे वे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड निकले। दरअसल शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पटेल कॉलोनी में आम रोड पर एक लड़की को कुछ लोग गाड़ी में जबरदस्ती बिठा कर ले गए हैं। लड़की के साथ मारपीट हो रही थी और वह रो रही थी। सूचना पर मौके पर जाकर पुलिस ने देखा तो एक मोटरसाइकिल वहां खड़ी दिखी। पास ही लड़की का सामान और टिफिन बिखरे हुए पाए गए जिसे देखकर सूचना सही प्रतीत हो रही थी।



उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मौके पर पाई गई मोटरसाइकिल का नंबर सर्च किया तो वह पातालेश्वर निवासी अज्जू उर्फ़ अजय करोसिया की पाई गई। इसके बाद पुलिस अजय करोसिया का पता करने पर उसके घर पहुंची लेकिन वह वहां पर नहीं पाया गया और उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था जिस गाड़ी से लड़की को ले जाना उपस्थित लोगों द्वारा बताया गया उस गाड़ी को राह में पड़ने वाले प्राइवेट एवं शासकीय कैमरों में तलाश करने पर उक्त गाड़ी विकास साहू निवासी प्रदर्शनी कॉलोनी की पाई गई, जो विकास साहू की तलाश प्रदर्शनी कॉलोनी मे तलाश करने पर वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसकी पुरानी गर्लफ्रेंड जो उससे कई दिनों से नाराज हो गई थी।



उससे बात नहीं कर रही थी इसलिए उसने रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर ले गया। इसमें उसने अपने दोस्त अज्जू और अजय करोसिया की मदद ली और उन्हें चंदन गांव इमलीखेड़ा तरफ ले गया था और करीब1 घंटे बाद जब लड़की को मना लिया। इसके बाद उसने लड़की को उसके घर ले जाकर छोड़ दिया और इस प्रकार दोनों का  प्यार अपनी गति पर चलने लगाl

पुलिस के 6 घंटे हुए बर्बाद
सिरफिरे आशिक को ट्रेस करने के चक्कर में पुलिस के 6 घंटे बर्बाद हो गए। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई यही नहीं रोकी। विकास साहू द्वारा बताई गई घटना की सच्चाई जानने के लिए पुलिस टीम लड़की के घर पहुंची। जहां लड़की के माता पिता घटना से अंजान थे। लड़की ने भी माना कि वह युवक से काफी दिनों से बातचीत नहीं होने के कारण नाराज थी। विकास साहू लड़की को जबरदस्ती अपने साथ ले गया था और जब दोनों साथ बैठे तो दोनों के बीच के पुराने गिले-शिकवे दूर हो गए। वहीं पुलिस ने लड़की के परिजनों को समझाइश दी कि अपनी लड़की को समझाइए और उसे सही रास्ते पर लाने का प्रयास करें, अन्यथा किसी दिन इस प्यार के चक्कर में अनहोनी हो जाएगी। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राजेश साहू, सहायक उप निरीक्षक कमल ठाकुर, आरक्षक सागर, नितिन रघुवंशी नरेद्र रघुवंशी का कार्य सराहनीय रहा l

meena

This news is Content Writer meena