बाल संप्रेषण गृह में खूूनी झड़प, एक कैदी ने ली दूसरे की जान

5/21/2019 11:54:43 AM

खंडवा: जिले की बाल संप्रेषण गृह में दो कैदियों की आपस में किसी बात को लेकर झड़प हो गई। जिसमें एक की मौत हो गई है। लड़ाई में मरने वाला 17 वर्षीय युवक छीपबड़ का रहने वाला बताया जा रहा है।



वहीं लड़ाई दौरान घायल हुए दूसरे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर विशेष गढ़पाले जिला अस्पताल में पहुंचे और घायल लड़के का हाल-चाल जाना। फिलहाल दोनों के बीच झगड़े के कारण अभी तक सामने नहीं आए हैं। एहितयात के तौर पर बाल संप्रेषण गृह और जिला अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR