कृषि मंडी में मामूली विवाद हुआ खूनी संघर्ष में तबदील, किसान को किया चाकू से घायल

12/7/2018 6:15:03 PM

रायसेन: कृषि उपज मंडी समिति में किसानों और हम्मालों के बीच गाली गलौच से शुरु हुआ छोटा से झगड़े ने देखते ही देखते खूनी शुरू संघर्ष का रुप धारण कर लिया। जिसमें एक किसान गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को काबू कर लिया। 



जानकारी के अनुसार, धान की ट्राली खाली करवाने और तुलाई कराने के लिए किसानों और हम्मालों के बीच हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक किसान ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस द्वारा डायल 100 से अस्पताल पहुंचाया गया। उनका इलाज कर रहे डा. यशपाल सिंह का कहना है कि घायल सीरियस है। लेकिन उसका इलाज हो रहा है। इस विवाद में जिस व्यापारी ने धान खरीदा था। वह भी बीच बचाव में घायल हो गया। उसे भी रायसेन सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस निनाद के बाद मंडी प्रांगण में किसानों द्वारा रोड़ पर चक्का जाम किया गया था। लेकिन टी आई आशीष कुमार की सूझ बूझ  से पुलिस द्वारा तुरन्त मामले को शांत कराकर मार्ग खाली करवाया गया 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR