नहीं देखी होगी प्यार करने की ऐसी तालिबानी सजा, महिला ने पति को कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाया

7/31/2020 10:55:21 AM

झाबुआ: आदिवासी जिला झाबुआ में इंसानियत को शर्मसार करता एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला को तालीबानी सजा सुनाई गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में पति सहित 7 लोगाें पर केस दर्ज किया है। वीडियो के अनुसार, महिला पति को कंधे पर बिठाकर सड़क से जाती दिखाई दे रही है। लोग महिला के साथ पीछे से मारपीट भी कर रहे हैं। इस दिल दहला देने वाले वीडियो में महिला बार-बार दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कहते हुए छोड़ देने की गुहार लगा रही है। लेकिन लोग है कि उसे पीटते ही जा रहे हैं।



कोतवाली थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के मुताबिक पारा चौकी क्षेत्र के छापरी रणवास गांव की घटना है। किसी बात को लेकर पति-पत्नी का आपसी विवाद हो गया जिसके बाद गांववालों ने महिला को ऐसी सजा दी थी। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।



वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। पता चलने पर उसे गांव लाया गया। यहां महिला को पति को कंधे पर बिठाकर गांव के चक्कर लगाने की सजा सुनाई गई। महिला जब पति को कंधे पर पति को बिठाकर ले जा रही थी तो पीछे चल रहे लोग उसका वीडियो बना रहे थे। 

meena

This news is Edited By meena