लड़की के परिजनों ने युवक के पिता को जिंदा जलाकर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

5/26/2019 1:32:39 PM

विदिशा: जिले में एक हैरानजनक मामला सामने आया है। यहां शादीशुदा युवती को भगा ले जाने के शक में युवती के परिजनों ने युवक के पिता को जिंदा जला कर हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतक का शव विदिशा से सटे करैयाखेड़ा गांव में फेंककर उसके परिजन को फोन पर हत्या की सूचना भी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त बैरसिया थाने के ग्राम बवचिया निवासी पर्वत विश्वकर्मा (40) के रूप में हुई। पर्वत का बेटा कपिल विदिशा में टैक्सी चलाता था।


 

ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार,पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को बैरसिया थाने में पर्वत विश्वकर्मा के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। घटना वाले दिन बैरसिया इलाके में दिन दहाड़े कार से आए दो बदमाश एक किसान का अपहरण करके ले गए थे। उन्हें संदेह था कि किसान का बेटा उनकी बेटी को भगाकर ले गया है। आरोपियों का कहना है कि लड़की मिलने के बाद ही किसान की रिहाई की जाएगी। लड़की नहीं मिली तो किसान की हत्या कर दी जाएगी।
 


बाबचिया गांव निवासी 40 वर्षीय पप्पू उर्फ पर्वत सिंह खेती किसानी करते हैं। उनके बड़े बेटे कपिल की विदिशा निवासी महेंद्र यादव की पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था।  महेंद्र की बेटी तीन दिन पहले विदिशा स्थित निवास से लापता हो गई थी। महेंद्र को संदेह था कि पप्पू का बेटा उसे भगाकर ले गया है। शुक्रवार सुबह महेंद्र अपने ड्राइवर गोविंद के साथ में बाबचिया बस स्टैंड पर आया। यहां उसने पर्वत को मिलने बुलाया। पर्वत पहुंचा तो उसे जबरिया कार में बैठाकर ले गए थे । 

suman

This news is suman