MP में कोरोना का बढ़ता ग्राफ, 294 नए मामलों के साथ कुल संख्या बढ़कर हुई 6665

5/25/2020 1:10:43 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। रविवार को राज्य में 294 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं| संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना पॉजि़टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6665 हो गई है। वहीं प्रदेश में अब तक 290 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब कोरोना 52 जिलों में पैर पसार चुका है। अब तक कोरोना से अछूता जिला नरसिंहपुर भी कोरोना की चपेट में आ चुका है। जहां रविवार को पहला केस सामने आया है।


आपको बता दे कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3810 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 26 रिजेक्ट हो गए और 3516 नेगेटिव पाए गए। वहीं 294 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 9 मरीजों की मृत्यु हो गई। वहीं 141 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। ताजा आई हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश भर में 294 नए पॉजिटिव मामलों में से इंदौर में 75, भोपाल में 50, नीमच में 30, उज्जैन में 22 बुरहानपुर में 58 खंडवा में 6, खंडवा में 10 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं प्रदेश के खरगोन धार और मंदसौर जिले में दो-दो पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

meena

This news is Edited By meena